कोरोना काल और समाजसेवा का संकल्प:
विकास राजपूत ने अपने कॉर्पोरेट करियर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की, लेकिन 2020 के कोरोना महामारी ने उनकी सोच को एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया। इस कठिन समय में जब उन्होंने जनता की समस्याओं को नज़दीक से देखा, तब उन्होंने जनसेवा और समाज के कल्याण के लिए राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में हर व्यक्ति के लिए बेहतर जीवन देने का संकल्प लिया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के नारे को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हुए।
सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव:
विकास राजपूत के पास 10 वर्षों से अधिक का सामाजिक संगठनों में सक्रिय सदस्य के रूप में अनुभव है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ छात्र जीवन से ही आंदोलनों में भाग लिया और समाज के हित में कई गतिविधियों में शामिल रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS):
विकास राजपूत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रहे, जहाँ उन्होंने राष्ट्रहित और समाजसेवा के सिद्धांतों का पालन किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा):
• 2004 से 2008 तक, भाजपा की सक्रिय सदस्यता लेकर बढ़पुर मंडल मंत्री के पद पर कार्य किया।
• 2008 से 2011 तक, वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे।
• 2012 से 2023 तक, दिल्ली में भाजपा के कुशल कार्यकर्ता के रूप में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र और रामाकृष्णा पुरम में सेवाभाव से जुड़े रहे।
• 2023 में, उन्होंने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अपने गृहजनपद फ़र्रुख़ाबाद 40 लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया। हालाँकि, पार्टी द्वारा श्री मुकेश राजपूत को उम्मीदवार नामांकित किया गया, तब विकास ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्तमान कार्य
विकास राजपूत फ़र्रुख़ाबाद में स्थित अपने निजी कार्यालय से भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जनता की समस्याओं का समाधान करने में लगे हैं। वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जनकल्याण और समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना है।